Nitin Desai Death: नितिन देसाई से सुशांत सिंह राजपूत तक, इन सेलिब्रिटीज के आकस्मिक निधन से फैंस को लगा था सदमा

0
88

Nitin Desai Passes Away: हिंदी सिनेमा से एक दुखभरी खबर सामने आई है। ‘लगान’, ‘देवदास’ और ‘जोधा अकबर’ के आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, आर्ट डायरेक्टर की मौत का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रहा है।

उनकी आत्महत्या की खबर से पूरी इंडस्ट्री में सन्नाटा पसर गया है। वहीं, मूवी फैंस भी शोक में नजर आए। आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने इंडस्ट्री की कई बड़ी फिल्मों के सेट डिजाइन किए हैं। उनके आकस्मिक निधन ने ऐसे सेलिब्रिटीज की याद दिला दी है, जिनके जाने से इंडस्ट्री क बड़ा सदमा लगा।

श्रीदेवी

24 फरवरी 2018 का दिन भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक काले दिन के रूप में दर्ज किया जाएगा। अभिनेत्री श्रीदेवी ने 24 फरवरी की रात को अंतिम सांस ली थी। उनके पति बोनी कपूर ने उन्हें दुबई में बाथटब में बेहोश पाया था। पोस्टमार्टम से पता चला था कि मौत “दुर्घटनावश डूबने” के कारण हुई थी।

हालांकि, उस शाम को वास्तव में हुआ क्या था यह हमेशा के लिए एक रहस्य बना रहेगा। कुछ जांच के बाद, श्रीदेवी का पार्थिव शरीर 27 फरवरी को दुबई से मुंबई लाया गया और 28 फरवरी को अंतिम संस्कार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here