एक प्रयास ने खेली फूलों की होली, डांस के साथ मचाया धमाल

0
108

मेरठ। एक प्रयास की सदस्याओं ने नेहरू नगर स्थित कार्यालय पर होली मिलन का आयोजन किया। महिलाओं ने फूलों की होली खेली और होली के गीतों पर जमकर धमाल मचाया।


सदस्याओं ने पहले गले मिलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। संस्था की अध्यक्ष ममता सिंघल ने सदस्याओं को मिठाई बांटी और होली का महत्व बताया। उन्होंने समाज के लिए किए गए कार्य एवं आने वाले कार्य लक्ष्यों को बताया।

महिलाओं के बीच वन मिनट डांस कंपटीशन हुआ। मछली पानी में गयी, मिमिक्री आदि गेम्स के साथ एन्जाय किया। इस अवसर पर निशी चौधरी, ज्योति खुराना, अनिता चौधरी, संगीता गुप्ता, रीतू शर्मा, नीतू गुप्ता, मंजू गर्ग, रुचि गर्ग, अंजू गर्ग, पूनम सिंगल, पूनम बिंदल, ममता अग्रवाल, लवली रस्तौगी, उषा बिश्नोई, आकांक्षा शर्मा, रश्मि गुप्ता आदि एक प्रयास की सदस्याएं मौजूद रहीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here