Bike stunt : बिना नंबर की बाइक पर किया स्टंट, फिर भी पुलिस ने खोज निकाला, हुआ गिरफ्तार

0
292

Bike stunt : अगर आप सोच रहे हैं कि पुलिस केवल बाइक का नंबर देखकर ही गिरफ्तार कर सकती है तो आप यहां बिल्कुल गलत हैं। दिल्ली पुलिस ने Bike stunt करने वाले दो लड़कों को न केवल खोज निकाला, बल्कि उनको गिरफ्तार भी कर लिया। हालांकि दोनों लड़कों ने अपनी बाइकों के नंबर हटाए हुए थे। पुलिस ने दोनों को खोजने के लिए करीब 1000 सोशल मीडिया के खातों को खोजना पड़ा।

प्रतीकात्मक फोटो

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में Bike stunt करने और उसकी वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने वाले एक 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान अनमोल के रूप में हुई है जो तिलक नगर का निवासी है। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर डाली गई एक वीडियो के बाद यह गिरफ्तारी की गई जिसमें दो चालक एक काली और पीली रंग की बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर राजौरी गार्डन के सिटी स्कवायर मॉल के पास करतब कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में लगभग 1,000 सोशल मीडिया खातों का विश्लेषण किया।

पुलिस के अनुसार सबसे पहले ‘दिल्ली टेकओवर्स’ नाम के इंस्टाग्राम खाते पर वीडियो को डाला गया था जिसके बाद अन्य खातों ने उसे डाला। इस खाते पर करतब दिखाने वाली कई वीडियो डाली गई हैं। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा,”इंस्टाग्राम खाते को चलाने वाले की पहचान कर उसे शनिवार को पकड़ लिया गया। ” पुलिस अधिकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान अनमोल ने खुलासा किया कि वह पूरी दिल्ली में सड़क पर करतब करता है और सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को बढ़ाने के लिए पुलिस चौकी के करीब मौजूद स्थान को चुनता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here