YouTube से सीख लिया ATM काटना, अकेले जाकर तोड़ ली कैश ट्रे … मगर बैंक वाले निकले होशियार

0
241

कानपुर के एक युवक ने यूटयूब से सीखकर ATM लूटने का सॉलिड प्लान तैयार किया। आधी रात के बाद अकेले ATM लूटने जा पहुंचा। शायद ATM लूट भी लेता लेकिन बैंक की सुरक्षा प्रणाली मजबूत निकली। बैंक के मुख्यालय में जैसे ही ATM से छेड़छाड़ की सूचना पहुंची, तत्काल ही पुलिस का सूचना दी गयी। पुलिस ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया।

मामला शनिवार तड़के तीन बजे का है। पुलिस के अनुसार 19 अगस्त तड़के 3 बजे केनरा बैंक के विकास नगर शाखा के नवाबगंज ATM में गड़बड़ी की सूचना मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम जब ATM के अंदर गई, तो युवक सरिया के जरिए ATM को तोड़ने की कोशिश कर रहा था। वह ATM मशीन के कैश ट्रे को लगभग तोड़ चुका था। तभी उसे गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कैश ट्रे में लाखों रुपये थे।

कानपुर में शुक्रवार देर रात पुलिस ने ATM लुटते एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। वह रात 3 बजे हथौड़ा, कटर और सरिया लेकर केनरा बैंक के ATM पहुंचा। उसने जैसे ही छेड़छाड़ शुरू की कानपुर से 1900 किलोमीटर दूर बेंगलुरु में बैंक के मुख्यालय में अलार्म बज गया।

युवक की पहचान हरदोई के महानेपुर गांव के शुभम (26) के तौर पर हुई है। शुभम नवाबगंज में स्क्रीन प्रिंटिंग का काम करता है। शातिर शुभम गमछे से मुंह बांधकर ATM लूटने पहुंचा था। ATM लूटने के बाद रुपए भरने के लिए पीठ पर बैग भी टांगे था। युवक ने ATM में लगे कैमरे और अलार्म वायर को काट दिया। और ATM में सरिया डालकर कैश ट्रे को लगभग तोड़ ही चुका था। लेकिन, ATM टूटने से पहले केनरा बैंक की हाईटेक टेक्नोलॉजी और नवाबगंज थाने की पुलिस फोर्स की सतर्कता से शातिर लुटेरा पकड़ गया। शनिवार रात बैंक प्रबंधन ने थाना प्रभारी से CCTV फुटेज भी साझा किया।

बैंक हेड-क्वार्टर ने कानपुर पुलिस को लूट की सूचना भेजी। इसके बाद शातिर लुटेरा पकड़ा गया। शातिर का मोबाइल चेक किया गया तो यू-ट्यूब हिस्ट्री में ATM कैसे लूटें सर्च किया गया था। इससे साफ हो गया कि यू-ट्यूब पर लूटने का तरीका सीख कर वारदात करने पहुंचा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here