मां ने बनाई थी आलू की सब्जी, युवक ने फंदे से लटककर जान दी

0
87

मां ने आलू की सब्जी बनायी तो बेटे को ये बात नगवार गुजरी, बेटा अंडा खाने की जिद कर रहा था। बेटा बिना खाना खाए हुए घर से बाहर चला गया। सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। मामला बदायूं जिले का है।

सुकटिया रुंद गांव में एक महिला ने शुक्रवार देर शाम आलू की सब्जी बनाई थी लेकिन बेटा अंडे की सब्जी बनाने की जिद कर रहा था। मनपंसद सब्जी नहीं बनने पर युवक ने खुद ही अंडे की सब्जी बनाई और बिना खाए घर से बाहर चला गया। शनिवार सुबह उसका शव बगिया के पेड़ पर लटका मिला।

परिजनों के अनुसार युवक चिड़चिड़ा और जिद्दी प्रवृत्ति का था। हजरतपुर क्षेत्र के गांव सुकटिया रुंद निवासी हंसराज के पांच बेटे हैं। दो बेटे परिवहन निगम में संविदा चालक हैं। एक बेटा सिक्योरिटी गार्ड व एक बेटा उनके साथ खेती करता है। सबसे छोटा बेटा आदर्श (24) भी घर पर ही रहता था। शुक्रवार की शाम उसने अपनी मां से अंडे की सब्जी बनाने के लिए कहा था लेकिन मां तब तक आलू की सब्जी बना चुकी थी। मां ने अगली बार अंडे की सब्जी बनाने की बात कही लेकिन वह नहीं माना और जिद करने लगा।

इसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद उसने अपने कपड़े फाड़ लिये। खुद ही अंडे की सब्जी बनाई और बिना खाना खाए देर शाम लगभग 8 बजे घर से निकल गया। देर रात तक लौटकर नहीं आया। परिजनों को चिंता हुई। उसकी तलाश में गए लेकिन पता नहीं चला। ग्रामीणों ने शनिवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे गांव से तकरीबन एक किलोमीटर दूर बगिया में पेड़ पर उसका शव लटकता देखा। हजरतपुर के प्रभारी निरीक्षक राजितराम ने बताया कि युवक की हैंगिंग से मौत होने की बात सामने आई है। परिजन किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here