MEERUT : एक प्रयास ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया अपना स्थापना दिवस

0
383

MEERUT :  एक प्रयास की टीम ने अपना तीसरा स्थापना दिवस जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर एक प्रयास ने बच्चों को गर्म कपडे़, मौजे, कैप और गिफ्ट बांटकर बच्चों और उनके अभिभावकों के चेहरे पर मुस्कराहट लाने का प्रयत्न किया।

एक प्रयास की टीम अध्यक्ष ममता सिंघल के नेतृत्व में गांव अब्दुल्लापुर पहुंची और ब्राइट स्टार स्कूल में जरुरतमंद बच्चे एवं उनके अभिभावकों को एकत्र कर अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता सिंघल ने कहा कि तीन साल पहले लोगों की सहायतार्थ एक प्रयास हमारा का गठन किया गया था। हम आगे बढ़ते गए और कारवां बनता गया। उन्होंने बताया कि 11 महिलाओं से शुरू हुई इस संस्था में अब पूरे प्रदेश से सौ के करीब महिलाएं जुड़ी हुई हैं जो अपने अपने क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों को खुद का पैसा एकत्र कर सहायता उपलब्ध करा रही हैं।



इस अवसर पर संस्था के तीन साल के सफर और उपलब्धियों की जानकारी जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष संगीता गुप्ता और रितु शर्मा द्वारा दी गई।

ममता सिंघल ने बताया कि इन तीन सालों में पौधरोपण, वृद्धजनों की सेवा, बच्चों को स्टेशनरी और जरूरत का सामान उपलब्ध कराना, खेल प्रतियोगिताएं, कावड़ं सेवा शिविर, विभिन्न अवसरों पर खाद्य पदार्थों का वितरण, जल वितरण एवं कई भंडारे लगाए गये। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।



इसके बाद बच्चों को खेल प्रतियोगिताएं कराकर पुरस्कार वितरण किया गया। बच्चों को खाद्य पदार्थ और गिफ्ट भी बांटे गये। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीमा गुप्ता, लवली गुप्ता, जिलाध्यक्ष संगीता गुप्ता, नगर अध्यक्ष रितु शर्मा, महानगर महामंत्री नीरज यादव, अनिता चौधरी , निशी चौधरी आदि का सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here