महिला का रुपयों से भरा पर्स ले गया बंदर, पड़ौसन पर चोरी का आरोप लगा थाने पहुंची महिलाएं

0
151

मुरादाबाद के एक घर की छत से बंदर पर्स उठा ले गया। पर्स गायब होने से महिला परेशान थी। पर्स बंदर ले गया यह बात उसे पता नहीं थी। परेशान महिला ने मोहल्ले में पता किया। उसे मालूम हुआ की उसका पर्स बंदर पडौसन सुलेखा के घर की छत पर लेकर गया है। फिर महिला ने सुलेखा के घर का दरवाजा खटखटाया तो वह बाहर निकली। इतने में ही महिला ने सुलेखा पर पर्स चोरी का आरोप लगने लगी। मोहल्ले की तमाम महिलाओं की भीड़ जुट गई। बात नहीं बनी तब महिलाएं काशीपुर तिराहा पुलिस चौकी पहुंची और पुलिस पर सुलेखा पर रिपोर्ट दर्ज करने का दबाव डालने लगी।

मामला भैंसिया गांव का है। यहां सत्यवीर सिंह की पत्नी प्रवेश कुमारी ने बताया कि उनका पर्स पानी से भीग गया था। इसलिए सूखने के लिए छत पर रखा था। इसमें 15000 रुपए और एक जोड़ी सोने के कुंडल थे। जिसे बंदर उठाकर सुलेखा की छत पर ले गया था, सुलेखा के घर बटुआ नहीं मिला। इस मामले में चौकी इंचार्ज ओम शुक्ल ने सुलेखा और उसके परिवार वालों को भी पुलिस चौकी पर बुलवाया। करीब 3 घंटे तक समझौता वार्ता चली लेकिन बात नहीं बनी।

पुलिस मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि पड़ताल के दौरान सुलेखा के घर के पीछे की सकरी गली में बंदर बटुआ को देखता हुआ मिल गया। पुलिस ने बड़ी सूझबूझ के साथ बंदर से पर्स ले लिया। उसमें प्रवेश कुमारी के पूरे 15000 रुपए और सोने के एक जोड़ी कुंडल भी मिले। बंदर को पुचकार कर दरोगा ओम शुक्ल ने पकड़ लिया और अपनी गोद में लेकर चौकी आ गए। काफी देर तक बंदर उनकी गोद में बैठा भी रहा। पर्स पाकर प्रवेश कुमारी ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और सुलेखा से क्षमा मांगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here