UP NEWS : दरोगा ने महिला से किया दुष्कर्म, लोगों ने नंगा कर खंभे से बांध कर पीटा

0
118

UP NEWS : आगरा के एक गांव में घर में घुसकर दरोगा ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी और दरोगा को पकड़ लिया। लोगों ने उसे नंगा ही खंबे से बांध दिया और जमकर पिटाई की। पुलिस ने दरोगा पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया है।

घटना का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें एसआई खंभे से बंधा नजर आ रहा है और आसपास कुछ लोग जमा हैं। वीडियो में एसआई सिर्फ अंत:वस्त्र में नजर आ रहा है। पुलिस ने 20 वर्षीय महिला से मिली शिकायत के आधार पर एसआई के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) में मामला दर्ज किया है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) सोनम कुमार ने बताया, पीड़िता से मिली शिकायत के आधार पर बरहन थाने में तैनात उप-निरीक्षक संदीप कुमार के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे एसआई कुमार छत के रास्ते घर में कूदा और वह महिला के साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के मदद के लिए चिल्लाने पर परिवार के सदस्य जाग गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने एसआई को एक कमरे में बंद कर दिया और बाद में उसे एक खंभे से बांध कर उसकी पिटाई की। ग्रामीणों का आरोप है कि कुमार नियमित रूप से गांव आता था, लेकिन पहली बार उसे रंगे हाथों पकड़ा गया। उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here