सीट बंटवारे पर कांग्रेस-सपा में जंग, अखिलेश बोले-कांग्रेसी नेता चिरकुट

0
116

विपक्षी दलों के इंडिया नामक गठबंधन में दरार पड़ती नजर आ रही है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर तन गयी है। अखिलेश ने कांग्रेस को धोखेबाज बताया तो कांग्रेसी नेताओं को चिरकुट कह डाला। उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा सपा सुप्रीमो को धैर्य रखना चाहिए

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस और सपा के बीच समझौता हो गया था। इसके तहत कांग्रेस ने नौ सीटें सपा को लड़ने के लिए दी थीं। सपा ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। अब कांग्रेस इन दोनों ही राज्यों में सपा के लिए दो-दो सीटें छोड़ने को तैयार है। कांग्रेस का यह प्रस्ताव सपा को मंजूर नहीं। बात नहीं बनी तो सपा ने बुधवार शाम मध्यप्रदेश में उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें 22 प्रत्याशी घोषित किए, जबकि, इन सीटों पर कांग्रेस भी अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

कांग्रेस धोखेबाज, पता होता तो नहीं करता गठबंधन : अखिलेश

पत्रकारों से बात करते हुए सपा मुखिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस धोखेबाज है। कांग्रेस जैसा व्यवहार सपा के साथ करेगी, उनके साथ वैसा ही किया जाएगा। मध्य प्रदेश में रात-रात भर मीटिंग हुई। कांग्रेस ने भरोसा दिया कि छह सीटों पर विचार करेंगे। फिर सपा को एक भी सीट नहीं दी। कांग्रेस ने धोखा दिया, इसलिए हमने मध्य प्रदेश के चुनाव में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या इंडिया गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर है या राज्य स्तर पर है। अगर यह राज्य स्तर पर नहीं है, तो भविष्य में अन्य राज्यों के स्तर पर नहीं होगा। अखिलेश ने कांग्रेसी नेताओं को चिरकुट कह डाला।

मैं एक आम आदमी: अजय राय

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के उन पर दिए गए अशालीन बयान पर कहा कि वह एक आम आदमी हैं। वह जो शब्द चाहें इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर हम मध्य प्रदेश में भाजपा को हराना चाहते हैं, तो उन्हें कांग्रेस का समर्थन करना चाहिए। सपा प्रमुख को धैर्य रखना चाहिए और मध्य प्रदेश में कांग्रेस का समर्थन करना चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे हमने घोसी में उनका समर्थन किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here