एक प्रयास : डांडिया में महिलाओं ने मचाया धमाल

0
126

मेरठ। एक प्रयास ने माता रानी का कीर्तन और डांडिया रास के कार्यक्रम का आयोजन गांधी आश्रम चौराहा स्थित जयसी राम मंदिर पर किया गया। परंपरागत ड्रेस में सजकर आयी महिलाओं ने माता के कीर्तन के बाद डांडिया में धमाल मचाया। संस्था की अध्यक्ष ममता सिंघल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं देर शाम तक डांडिया के जश्न में डूबी रहीं। इस अवसर पर ममता सिंघल ने नई सदस्याओं का स्वागत किया और संस्था के उद्देश्य से अवगत कराया। उन्होंने संस्था द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष संगीता गुप्ता ने किया। डांडिया के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा डांडिया नृत्य के समय डांडिया लड़ने से जो आवाज उत्पन्न होती है उससे पॉजिटिव एनर्जी आती है। इससे जीवन की नकारात्मकता भी समाप्त हो जाती है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अंजू गर्ग, ममता अग्रवाल, पूनम बिंदल, पूनम ठाकुर, सीमा गुप्ता, उषा बिश्नोई, लवली रस्तौगी, क्षमा शर्मा, मंजू गर्ग, रुचि गर्ग, सुरभि अग्रवाल, अनिता चौधरी, कुमकुम गोयल, राखी गुप्ता, नीरज यादव, निशी चौधरी, पूनम सिंघल आदि का योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here