फरियादी को SDM ने बनाया मुर्गा, वीडियो देख DM ने SDM को हटाया

0
426

बरेली के मंडनपुर गांव में श्मशान भूमि की पैमाइश कराने की फरियाद लेकर पहुंचे एक युवक ने अवैध कब्जे की अनदेखी की बात कही तो SDM उदित पंवार इस कदर भड़क गए कि उसे अपने कार्यालय में ही काफी देर मुर्गा बनाए रखा। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो डीएम ने कुछ घंटे बाद ही SDM मीरगंज को हटा दिया।

मंडनपुर के कुछ लोग शुक्रवार को SDM के पास फरियाद लेकर पहुंचे थे। उन्होंने गांव के श्मशान भूमि की पैमाइश की मांग करते हुए एक धर्मस्थल की जगह पर कब्जे की भी शिकायत की। धर्मस्थल के पुजारी बाबा भूपरामदास के शिष्य पप्पू ने SDM को बताया कि गांव में श्मशान भूमि को कब्रिस्तान में मिलाकर कब्जा किया जा रहा है। एक युवक ने पहले की गई शिकायत की अनदेखी की बात कही तो SDM भड़क गए। उन्होंने अपने कार्यालय में ही उन्हें मुर्गा बना दिया। वह जो दस्तावेज लेकर गए थे, उन्हें भी फेंक दिया।

बाकी लोगों ने इसका विरोध किया, साथ ही वीडियो बनाकर भी वायरल कर दिया। वायरल वीडियो जानकारी में आने के बाद डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने ADM प्रशासन दिनेश से घटना की जांच कराई। जांच में SDM मीरगंज उदित पंवार दोषी पाए गए। DM ने उनकी रिपोर्ट पर रात को ही उदित पंवार को मीरगंज से हटाकर मुख्यालय संबद्ध कर दिया।

काम नहीं आई एसडीएम की सफाई

वीडियो वायरल होने के बाद SDM ने सफाई दी कि फरियादी खुद उनके दफ्तर आते ही मुर्गा बन गया था। SDM की इस सफाई के बावजूद अफसरों ने उन्हें हटा दिया। पीड़ित पप्पू ने बताया कि उनके गांव में श्मशान भूमि नहीं है। वह यही फरियाद करने गए थे लेकिन SDM ने उन्हें मुर्गा बना दिया। पहले भी वह दो बार SDM के पास जा चुके थे लेकिन न्याय नहीं मिला। उन्होंने शिकायत की तो एसडीएम झल्ला गए। ADM की जांच में एसडीएम मीरगंज उदित पंवार दोषी पाए गए। DM ने उनकी रिपोर्ट पर रात को ही उदित पंवार को मीरगंज से हटाकर मुख्यालय संबद्ध कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here