लिव-इन पार्टनर के एक गोली दिल, दूसरी दिमाग में मारी, प्रेमिका ने छिपाई थी मां होने की बात

0
318

लखनऊ। प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की गोली मारकर हत्या कर दी। फेसबुक पर दोनों की दोस्ती हुई थी। फिर 9 महीने से फ्लैट में साथ रह रहे थे। गुरुवार को दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद प्रेमी ने टीवी की आवाज तेज की और उसको दो गोली मार दी। इसके बाद फ्लैट का दरवाजा बंद किया और बाहर चला गया।

वारदात का पता रात 10 बजे तब चला जब कैंट इलाके में रहने वाले युवती के मां-बाप फ्लैट पहुंचे। वहां कमरे में खून से लथपथ बेटी का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी ने पुलिस से कहा कि उसने अपने तलाक और एक बच्ची की बात छिपाई थी। इसलिए, उसके दिल और दिमाग में गोली मारी।



पूरी वारदात सुशांत गोल्फ सिटी के पैराडाइज क्रिस्टल अपार्टमेंट की है। यहां रिया और ऋषभ लिव-इन में रहते थे। रिया का तलाक हो चुका था। उसके एक बेटी प्रिंसी है। जिसे उसने कैंट स्थित अपने मायके में छोड़ दिया था। रिया नवंबर-2022 से ऋषभ के साथ लिव-इन में रह रही थी। उसके तलाकशुदा होने की जानकारी ऋषभ को नहीं थी। मगर हाल ही में ऋषभ को इस बारे में पता चल गया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। वहीं ऋषभ को शक था कि आजकल रिया का किसी दूसरे लड़के के साथ अफेयर चल रहा है।

मेकअप आर्टिस्ट थी रिया

पूछताछ में ऋषभ ने पुलिस को बताया कि वह बेरोजगार था। रिया मेकअप आर्टिस्ट थी। सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती हुई थी। इसके बाद मुलाकात हुई। फिर लिव-इन में रहने लगे थे। लेकिन, तब उसको रिया की पुरानी जिंदगी के बारे में पता नहीं था। रिया ने भी कोई जानकारी नहीं दी थी। ऋषभ ने बताया तलाक की बात पता चलने के बाद उसका रिया से भरोसा टूट गया था। मुझे पता चला कि वो एक और लड़के को डेट कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here