अखिलेश बोले, BJP का सफाया करके ही दम लेगी SP, BJP ने बताया मुंगेरीलाल के हसीन सपने

0
338

समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर सपा को वर्ष 2022 के UP विधानसभा चुनाव में साजिश करके सरकार नहीं बनाने देने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में SP इस पार्टी को सत्ता से बाहर करके ही दम लेगी।

यादव ने लखनऊ में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2022 में भाजपा ने साजिश करके समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं बनने दी थी। इस बार भाजपा की कोई साजिश कामयाब नहीं होगी। SP 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP को सत्ता से बाहर करके ही दम लेगी। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद एच.टी. हसन, विधायक अबू आसिम आजमी और अब्दुल्ला आजम भी मौजूद थे।

यादव ने कहा, भाजपा कायरों की जमात है। तमाम उतार—चढ़ाव के बावजूद इस बार भाजपा समाजवादी पार्टी की ताकत के सामने नहीं टिक पाएगी। सपा की ताकत के सामने भाजपा का घमंड चकनाचूर हो जाएगा। पार्टी का लक्ष्य बड़ा है। सपा इंडिया गठबंधन और पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक (पीडीए) मिलकर भाजपा को केन्द्र की सत्ता से हटाने में कामयाब होगी।

भाजपा ने इसे मुंगेरी लाल के हसीन सपने बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि सपा सुप्रीमो इस तरह के सपने देख रहे हैं जो कभी पूरे होने वाले नहीं है। पिछले चुनावों में सपा अपनी हालत देख चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here