शादी के दो महीने बाद पत्नी की डिलीवरी, शर्मिंदगी में पति ने फंदा लगाकर दी जान

0
260

बदायूं। थाना हजरतपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी बरेली के गांव की वाली युवती के साथ लगभग सवा दो महीने पहले हुई। 15 अगस्त को पत्नी के पेट में तेज दर्द उठा तो पति उसे कार से बरेली ले जा रहा था। रास्ते में डिलीवरी हो गई। हैरान-परेशान पति का पत्नी से झगड़ा हो गया। इसके बाद पत्नी मायके चली गई। इधर शर्मिंदगी में युवक ने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव चंगासी निवासी सचिन (22) के माता-पिता की मौत हो चुकी है। 12 वर्षीय छोटी बहन उसके साथ रहती है। सचिन की शादी बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ 11 जून 2023 को हुई थी।

कार में ही हो गई डिलीवरी

मंगलवार की दोपहर पत्नी को पेट में तेज दर्द हुआ तो सचिन घबरा गया और एक कार किराए पर कर पत्नी को दिखाने के लिए बरेली ले जा रहे था। रास्ते में कार में ही पत्नी की डिलीवरी हो गई। उसने एक लड़की को जन्म दिया। कुछ समय बाद नवजात की मौत हो गई। शादी के दो महीने बाद ही बच्चे को जन्म देने की वजह से सचिन के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। इसके बाद से सचिन परेशान रहने लगा। शुक्रवार की शाम वह अपने घर पर था। छोटी बहन घर के काम कर रही थी। रात करीब आठ बजे सचिन ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। छोटी बहन ने फंदे से शव लटका देखा तो चीखने लगी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और निरीक्षण के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। सचिन के तहेरे भाई रामवीर ने बताया कि सचिन की पत्नी शादी से पहले से ही गर्भवती थी। यह बात युवती और उसके परिजनों ने छिपाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here