दुष्कर्म के पाप को अग्नि के सात फेरे लेकर किया माफ

0
121

पीलीभीत। प्रेम-प्रसंग में महिला को फंसाने के बाद प्रेमी ने पति से तलाक दिलवाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। प्रेमिका ने इसके बाद शादी को कहा तो प्रेमी शादी से मुकर गया था। प्रेमिका पुलिस तक पहुंची तो पंचायत का दौर शुरू हुआ। कानून का शिकंजा कसता दिखा तो प्रेमी को शादी करने में भलाई समझी। प्रेमी मान गया और फिर गोमती मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। वैवाहिक कार्यक्रम देर रात तक चला। दुष्कर्म की शिकायत के बाद दोनों की शादी के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए, जिसमें नवदंपति एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

प्रेमी पर लगाए थे दुष्कर्म के आरोप

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पिछले दिनों माधोटांडा थाने में प्रेमी पर दुष्कर्म समेत कई आरोप लगाए। बताया कि उसका पति गलत व्यवहार करता था, जिसे लेकर वह अक्सर परेशान रहती थी। इसी बीच ये युवक उसकी जिंदगी में आ गया। मदद के बहाने बात शारीरिक संबंध तक जा पहुंची। शादी की बात पर आश्वासन देता रहा। पति से तलाक दिलवाकर उसे अपने साथ दिल्ली ले गया। कई दिन शारीरिक संबंध बनाए और फिर पूरनपुर छोड़कर चला गया। शादी की बात से मुकरने का भी आरोप था। इसी बीच महिला पति को तलाक दे चुकी थी। तहरीर के बाद पुलिस ने युवक पक्ष को थाने बुलाया। गुरुवार को दिन भर माधोटांडा थाने में दोनों की पंचायत चलती रही।

कानून के डर से हुए फेरे


महिला शादी की जिद पर अड़ गई। उधर, युवक पक्ष को कानून का शिकंजा कसने डर था। इसके बाद दोनों परिवारों में सहमति बन गई और देर शाम दोनों पक्ष गोमती मंदिर पहुंचे। वहां दोनों की साथ शादी करा दी गई। देर रात तक वैवाहिक कार्यक्रम चलता रहा। दोनों परिवारों से चंद लोग शामिल हुए और दुष्कर्म की शिकायत से जुड़ा मामला शादी के पवित्र बंधन में बंधने के साथ ही शांत हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here