MEERUT : इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

0
340

MEERUT के इस्कॉन मंदिर शास्त्री नगर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा रहे।

कार्यक्रम मे राधा कृष्ण, जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा, गौर निताई के भव्य दर्शन हुए। लड्डू गोपाल के लिए सुंदर झूला लगाया गया था। भक्तों ने भगवान को झूले में झुलाकर धर्म लाभ उठाया। भक्तों ने भगवान कृष्ण की भक्ति में भाग लिया।


मुख्य अतिथि विनीत शारदा ने अपने संबोधन में कहा आज देश को सनातन धर्म की ओर तेजी से चलना होगा। भगवान कृष्ण ने सनातन धर्म की स्थापना की। वर्तमान में कुछ राजनीतिक लोग सनातन धर्म का लगातार अपमान कर रहे हैं। इस तरह के लोगों को सबक सिखाना जरूरी है।

इसके बाद सभी ने भगवान श्रीकृष्ण का पंच गव्य से अभिषेक किया। कनाडा से आये अक्रूर प्रभु जी ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं पर विशेष भागवत कथा की। सभी ने भगवान कृष्ण की दीपक आरती की। अंत में प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर राजेश गोयल, नीरज सिंघल, आलोक सिसोदिया, SP ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव, मुकेश गोयल आलोक, नितिन अरोड़ा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here