एक प्रयास ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर किया पौधरोपण, जलाए दीए

0
136

मेरठ। एक प्रयास की सदस्याओं ने एक पौधा देश के नाम अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सूरजकुंड पार्क में पौधरोपण किया। शाम को महिलाओं ने दीपक जलाकर स्वतंत्रता दिवस की जश्न मे सहभागिता की।



एक प्रयास की अध्यक्ष ममता सिंघल के नेतृत्व में सदस्याओं ने पार्क में फल और फूलदार पौधे लगाए।

इस अवसर पर ममता सिंघल ने बताया कि पौधरोपण को प्रेरित करने के लिए एक पौधा देश के नाम अभियान चलाया गया है।

इस अभियान के तहत संस्था शहर के लोगों को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने के लिए प्रेरित कर रही है।समय समय पर संस्था खुद भी पौधरोपण करती रहती है।

पौधरोपण अभियान के बाद सदस्याओं ने दीपक जलाकर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर खुशी का इजहार किया। सदस्याओं ने हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता का संकल्प भी लिया।


इस अवसर पर सुमन मलिक, रश्मि गुप्ता, रितु शर्मा, अंजू गर्ग, ज्योति खुराना, निशी चौधरी, मीनू आहूजा, अनिता चौधरी, नीतू गुप्ता, जय श्री, दीपा दीक्षित, लवली रस्तौगी, महक राजपूत, ऊषा बिश्नोई, आरती यादव आदि ने दीप जलाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here