MEERUT : एक प्रयास ने दादा दादी आश्रम में की सेवा

0
335

MEERUT NEWS एक प्रयास की सदस्याओं ने गंगानगर स्थित दादा दादी आश्रम जाकर बुजुर्गों की सेवा की और उन्हें उपहार भेंट किए। महिलाओं ने बुजुर्गों के साथ अंत्याक्षरी जैसे गेम्स खेले, भजन गाए और डांस भी किया। अध्यक्ष ममता सिंघल के नेतृत्व में महिलाएं आश्रम पहुंची। बुजुर्गों को जलपान कराया और उनका हाल जाना। उनको उपहार के साथ साथ उनको टोपी, मौजे और जरूरत का सामान भेंट किया।

महिलाओं ने बुजुर्गों के साथ भजन और लोकगीत गाए और उनके अनुभव सुने। इस अवसर पर ममता सिंघल ने कहा कि अपनों से दूर रह रहे बुजुर्गों के लिए हम उनका परिवार हैं और समय समय पर सेवा करने आते रहते हैं। ममता ने कहा कि जब भी बुजुर्गों को आवश्यकता होगी हमारी सदस्याएं यहां आएंगी। महिलाओं से अपनापन पाकर यहां रह रहे लोगों ने प्रसन्नता जतायी। बुजुर्गों ने कहा कि आप लोग आते हैं, अपने लगते हैं।

सबसे ज्यादा खुशी इसी बात की होती है। सामान से ज्यादा जरूरत हमें अपनेपन की है, जो हमारे साथ आकर अपने दो पल बिता सकें। इस अवसर पर आश्रम पहुंचे सामाजिक विकास संगठन के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने एक प्रयास की सदस्याओं का समर्पण देकर उनकी सराहना की और अध्यक्ष ममता सिंघल को शाल ओढाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर निशी चौधरी, दीपा दीक्षित, अनिता चौधरी, रश्मि गुप्ता, संगीता गुप्ता आदि सदस्याएं मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here