MEERUT : दादा दादी आश्रम जाकर एक प्रयास ने मनायी दिवाली

0
146

MEERUT : एक प्रयास की सदस्याओं ने गंगानगर स्थित दादा दादी आश्रम जाकर वृद्धजनों के साथ दीपावली मनायी। अध्यक्ष ममता सिंघल के नेतृत्व में सदस्याएं आश्रम पहुंची। महिलाओं ने सबसे पहले अपनों से दूर रह रहे वृद्धजनों को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

जिलाध्यक्ष संगीता गुप्ता ने भजन सुनाएं और महानगर अध्यक्ष रितु शर्मा और अनीता चौधरी ने बहुत सुंदर डांस किया इसके बाद महिलाएं वृद्धजनों के साथ जमकर नाचीं और भजन गाए। इतना अपनापन पाकर आश्रम में रह रही दादी सरीखी महिलाओं के आंखों में आंसू आ गये। ममता सिंघल ने वृद्ध जनों को भरोसा दिलाया कि एक प्रयास का परिवार उनका अपना है, जब भी आवश्यकता होगी, एक प्रयास की टीम आश्रम आएगी।

एक प्रयास की तरफ से आश्रम को जरूरत का सामान सहायता के रूप में दिया गया। इस अवसर पर संगीता गुप्ता, रितु शर्मा, सीमा गुप्ता, निशी चौधरी, पूनम सिंघल, अनीता चौधरी, रश्मि वर्मा, मीनू रस्तोगी, लवली रस्तोगी, सुमन मलिक आदि का सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here