MEERUT : एक प्रयास ने तीज महोत्सव में मचाया धमाल

0
376

MEERUT : एक प्रयास की सदस्याओं ने तीज महोत्सव में जमकर धमाल मचाया। अध्यक्ष ममता सिंघल के नेतृत्व में तीज महोत्सव दिल्ली रोड स्थित एक रेस्तरां में मनाया गया। संचालन मंजू गर्ग ने किया।


कार्यक्रम में एक प्रयास की करीब 50 सदस्याओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ।

मस्ती, धमाल और परंपरा का तड़का लगा तो माहौल खुशनुमा बन गया। ढोल की थाप बजी तो हर कोई ठुमके लगाने से अपने आप को रोक नहीं पाया।

16 शृंगार, तीज क्वीन, डांस धमाल, कैट वॉक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कृष्ण भक्ति पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ने ताली बजवाने पर मजबूर किया तो छतरी के साथ महिलाओं के डांस ने सभी को लुभाया। मिमिक्री ने भी खूब वाहवाही लूटी।



ममता सिंघल ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से सभी में एकजुटता व प्रेम भाव व भाइचारे को बढ़ावा मिलता है। समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना जरूरी है। भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किए जाते रहेंगे।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से लवली रस्तोगी, पूजा गुप्ता, उषा विश्नोई, पूनम सिंघल, संगीता गुप्ता, नीतू गुप्ता, रश्मि गुप्ता, निशी चौधरी, पिंकी चौधरी, किरण चौधरी, प्रतिमा शर्मा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here