महिलाओं को अकेला देखते ही मार डालता था, हत्या के बाद करता था बुरा काम

0
236

बरेली में गिरफ्तार होने के बाद साइको किलर ने छह महिलाओं की हत्या का जुर्म कबूल किया है, हत्याओ का ये सिलसिला एक साल से चल रहा था। शाही क्षेत्र में एक ही ढंग से हत्या की गईं। जून 2023 से अब तक 10 महिलाओं की हत्या हो चुकी हैं। सभी की लाशें खेतों में मिलती थीं। शव के साथ दुष्कर्म भी किया जाता था। पुलिस ने कुछ दिन पूर्व स्कैच भी जारी किया था। हत्यारें की सूरत से ये स्कैच हूबहू मेल खाता है।

10 हत्याओं के बाद पकड़ा गया साइको किलर


बरेली क्षेत्र में एक के बाद एक महिलाओं की हत्या के पीछे किसी साइको किलर का हाथ होने की थ्योरी आखिरकार सही निकली। नवाबगंज के गांव बाकरगंज निवासी 35 वर्षीय कुलदीप को पुलिस ने इन हत्याओं के पीछे होने के सबूत मिलने के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक 10 में से छह की जान कुलदीप ने ली थी। इन सभी को उसने एक ही तरह साड़ी से गला घोंटकर मारा था।

शाही में महिलाओं की सीरियल हत्याओं की शुरुआत 17 जून 2023 को हुई थी। बच्चे की दवा लेकर लौट रही गांव कुल्छा की 43 वर्षीय महिला को रास्ते में उन्हीं की साड़ी से गला घोंटकर मार दिया गया था और शव खेत में फेंक दिया गया था। इसके बाद एक महीने के अंदर दो और महिलाओं की ठीक इसी तरह हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुरू में इसे गंभीरता से नहीं लिया। हत्या का सिलसिला चलता रहा। नतीजा यह हुआ कि पूरे शाही क्षेत्र में भारी दहशत फैल गई। महिलाओं और बच्चियों ने खेतों पर जाना बंद कर दिया और पुलिस के विरोध में प्रदर्शन होने शुरू हो गए। इस बीच लगातार हत्याओं का मामला विधानसभा में गूंजा तब कहीं पुलिस अफसरों ने इन हत्याओं को गंभीरता से लिया।

कई महीने लंबी छानबीन के बाद पुलिस ने कुलदीप को गिरफ्तार कर शुक्रवार को छह महिलाओं की हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने शुक्रवार को सीरियल किलर को मीडिया के सामने पेश किया गया, जहां उसने अपना जुर्म कुबूल किया। तीन महिलाओं की हत्याओं का खुलासा अलग-अलग अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पहले ही पुलिस कर चुकी थी।

सौतेली मां और फिर पत्नी से होने लगी नफरत

पुलिस के अनुसार कुलदीप के पिता बाबूराम ने दो शादी की थीं। एक ही घर में उसकी मां और सौतेली मां साथ रहती थीं। उसके पिता उसकी मां और उसे बहुत प्रताड़ित करते थे। सौतेली मां भी उसे पीटती थी। युवावस्था में शादी होने के कुछ समय बाद उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई तो वह महिलाओं से नफरत करने लगा। नशे में पैदल खेतों और सुनसान इलाकों में घूमने लगा। कहीं अकेली महिला को देखकर उससे बात करने लगता था और फिर उसी की साड़ी से गला घोंटकर उसे मार देता था। हत्या के बाद दुष्कर्म भी करता था।

22 टीम कर रही थी तलाश


बरेली पुलिस की 22 टीमों को साइको किलर की तलाश में लगाया गया था। जिन इलाकों में वारदात हुईं थीं, वहां 600 नए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। इसके अलावा पुलिस ने करीब 1500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक टीम को महाराष्ट्र भेजकर सीरियल किलर को लेकर स्टडी की गई।

डेढ़ लाख लोगों की जांच की

पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से इस इलाके में करीब डेढ़ लाख लोगों के मोबाइल के डेटा की भी जांच की। गांवों में ऐसे लोगों को चिह्नित कर निगरानी शुरू की गई जिन्होंने कभी किसी मानसिक रोग विशेषज्ञ से इलाज कराया था। बॉडीवार्न और हिडेन कैमरों के साथ गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों के जरिए थाना शाही को केंद्र मानते हुए उसके आसपास के घटना स्थलों को गूगल मैप पर प्लांट कर कार्ययोजना तैयार की गई और उसके अनुरूप टीमों की तैनाती की गई। इतनी कवायद का नतीजा हुआ कि हत्याओं की सिलसिला धीमा पड़ गया लेकिन हत्यारे का सुराग एक छोटे से वीडियो के जरिए मिला जो आठ अगस्त को ही शाही पुलिस के हाथ लगा।

कुलदीप ने पुलिस को बताया कि वह घर से सुबह पैदल निकलता था। सुनसान जगह अकेली महिला दिखती थी तो वह उसके सामने यौन संबंध बनाने का प्रस्ताव रखता था। इन्कार करते ही उसे गुस्सा आता था और साड़ी या दुपट्टे से महिला का गला कसकर उसमें गांठ लगा देता था। इसके बाद उससे दुष्कर्म करता था। कुलदीप कभी मोबाइल फोन और आने-जाने के लिए किसी साधन का इस्तेमाल नहीं करता था। इसी वजह से पुलिस के लिए उसका सुराग लगाना इतना मुश्किल साबित हुआ।

हर महिला में दिखता था सौतेली मां का चेहरा

साइको किलर कुलदीप को उसकी सौतेली मां इस कदर प्रताड़ित किया कि उसे हर महिला में सौतेली मां का ही चेहरा दिखने लगा था। पुलिस के मुताबिक कुलदीप महिलाओं की हत्या कर काफी खुश होता था। उसे लगता था कि उसने अपनी सौतेली मां को मार दिया। हत्या के बाद जीत की निशानी के रूप में महिला का कुछ सामान भी साथ ले जाता था जिसे अपनी बहन के घर पर रखता था। पुलिस ने उससे वोटर आईडी, लाल रंग की लिपिस्टिक, ब्लाउज का टुकड़ा, बीड़ी का बंडल और माचिस बरामद किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here